गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

प्रिय देशवासियों,

26 जनवरी, हमारा गणतंत्र दिवस, हर वर्ष हमें उस संविधान की याद दिलाता है जिसने हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अमूल्य उपहार दिया। AKLFPCL परिवार इस पावन अवसर पर पूरे राष्ट्र को नमन करता है। हमारे बुंदेलखंड के मेहनती किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण नारी शक्ति को शत-शत नमन !

आपकी मेहनत से ही हमारा भारत ‘अमृत काल’ की ओर अग्रसर है। AKLFPCL संकल्प लेता है कि हम पशुपालन, जैविक कृषि एवं प्राकृतिक खेती और डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से हर ग्रामीण घर को समृद्धि का प्रकाश पहुँचाएँगे। आइए, एकजुट होकर विकसित भारत का निर्माण करें!

जय हिंद! जय भारत! 💖🕊️
अमृत काल लाइवस्टॉक फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (AKLFPCL)