महत्वपूर्ण सूचना

आदरणीय पशुपालक व कृषक बंधुओं,

आपके अधिकतम लाभ और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अमृत काल लाईवस्टॉक फारमर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (AKLFPCL) द्वारा एक अत्याधुनिक मोबाइल एप्लिकेशन तैयार की गयी है। यह एप विक्रम संवत 2083, वैशाख कृष्ण द्वादशी तिथि (14 अप्रैल 2026), कृषकों के महापर्व वैशाखी के शुभ अवसर पर लॉन्च की जा रही है।

✅ यह मोबाइल एप विशेष तौर पर कृषकों, पशुपालकों, प्रजनकों और पशु व्यापारियों के लिए बनाई गई है ताकि आप एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी सभी कृषि और पशुधन संबंधित गतिविधियाँ आसानी से प्रबंधित कर सकें।

⚡एप की प्रमुख विशेषताएँ: ⚡

✅ राशन प्लानर: हर पशु की खाद्य आवश्यकताओं के अनुसार वैज्ञानिक राशन प्रस्तावित होंगे।

✅ स्वास्थ्य प्रबंधन मॉड्यूल: टीकाकरण और गर्भधारण के रिमाइंडर, दूध उत्पादन रिकॉर्ड और स्वास्थ्य निगरानी सुविधा।

✅ AI आधारित पशु मूल्यांकन: कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा पशु का बॉडी कंडीशन स्कोर (BCS) और संभावित बाजार भाव का सुझाव।

✅ ऑनलाइन पशु मंडी: ऐप में ही बिक्री व खरीद सुविधा…; खरीदारों की बोलियाँ देखें और उचित मूल्य मिलने पर उनसे संपर्क कर तुरंत बेचें।

✅ तकनीकी सहायता चैटबॉट: पशुपालन, आहार और रोग प्रबंधन पर विशेषज्ञ सलाह 24×7 उपलब्ध रहेगी।

✅ सरकारी योजनाओं व सब्सिडी अपडेट: केंद्र व राज्य सरकारों की नई योजनाओं और ग्रांट्स की नियमित जानकारी।

✅ बीमा और पंजीकरण की सुविधा (आगामी संस्करण में):
राज्य सरकार की पशु व फसल बीमा योजनाओं में पंजीकरण और भविष्य में पशु आधार पंजीकरण भी।

✅ द्विभाषी और बहुभाषी इंटरफ़ेस: वर्तमान में हिंदी व अंग्रेज़ी में । शीघ्र ही भारत की सभी प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध होगी ।

✅ सुरक्षित डेटा प्रबंधन: आपका सारा रिकॉर्ड (पशु, उत्पादन, आय-व्यय) पूर्ण गोपनीयता और क्लाउड सुरक्षा के साथ सहेजा जायेगा ।

✅ किसान नेटवर्किंग ज़ोन: अन्य कृषकों और पशुपालकों से अनुभव साझा करने व व्यावसायिक संबंध बनाने का मंच।

💥📢केवल ₹250/- के वार्षिक शुल्क पर, इस एप के माध्यम से ज्ञान, व्यापार और तकनीक तीनों एक जगह उपलब्ध होंगे।

❇️अब कृषि 🌾🌽और पशुपालन 🐄🐃🐃🐑🐐 का सम्पूर्ण ज्ञान आपके मोबाइल में, विज्ञान, व्यापार और सुविधा का संगम एक ही एप पर !

❇️अधिक जानकारी के लिए हमें संपर्क कर सकते है
+91 86071 38999 ( दिल्ली, मुख्य कार्यालय)
+91 80857 86148 (मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय )