
केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (ICAR-CIRG) मथुरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम “बुंदेलखंड क्षेत्र में बकरी मूल्य श्रृंखला का विकास” में अमृतकाल लाइवस्टॉक फ़ार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की टीम द्वारा भाग लिया गया । कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा (उत्तर प्रदेश) के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जनपद बाँदा के विभिन्न खंडो से 150 से अधिक प्रगतिशील व नवाचारी बकरी पालक भाई-बहनें उपस्थित हुए।
💥कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशक डॉ. एन. के. बाजपेयी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं अति-विशिष्ट अतिथियों के रूप में केंद्रीय बकरी अनुसन्धान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बी. राय एवं डॉ. ए. के. दीक्षित, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बाँदा विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मयंक दुबे, डॉ. आलोक सिंह व अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
❇️ टीम अमृतकाल लाइव स्टॉक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से श्री मोहम्मद असलम खान ने बकरी पालकों के बीच कंपनी द्वारा संचालित कार्ययोजनाओं के विषय में उपस्थित श्रोताओं को संबोधित किया।






